DniNews.Live

कामाख्या धाम महोत्सव आज से शुरू, 251 कन्याओं का विवाह:सात दिवसीय आयोजन में भजन गायक और अभिनेता देंगे प्रस्तुति

अयोध्या से लगभग 60 किलोमीटर दूर सुनवा के घने जंगलों में स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव का शुभारंभ आज से हो रहा है। इस महोत्सव का आगाज कन्या पूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 251 कन्याओं के विवाह के साथ होगा। मां कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव और अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने बताया कि यह आयोजन 20 से 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान अवध, भोजपुरी और बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध भजन गायक और अभिनेता विभिन्न दिनों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें धार्मिक स्थलों के विकास और उनकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शक्ति उपासना के साथ की जा रही है। महोत्सव के दौरान 24 मार्च को एक विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया है। इसमें देश और विदेश के पहलवान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। दंगल के मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह होंगे। बृहस्पतिवार को मां कामाख्या धाम महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस आयोजन में न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास के संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गायक विवेक पांडेय, तेज तिवारी, राकेश यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल होंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *