कानपुर रेलवे गंगा पुल पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते एक अप्रैल से 14 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 43 दिन की कानपुर से संचालित होने वाली 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि विभिन्न रूटों की 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की मजबूती के लिए यह कार्य आवश्यक है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू 54154 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 54154 कानपुर सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर 54153 रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू (2 अप्रैल से 13 मई) 64255 उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू (3 अप्रैल से 14 मई) 54101 प्रयागराज-अनवरगंज पैसेंजर 54102 अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई) 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (1 अप्रैल से 12 मई) 54326 कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई) 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर (2 अप्रैल से 14 मई) 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर (1 अप्रैल से 13 मई) 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू (2 अप्रैल से 14 मई) 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू (1 अप्रैल से 13 मई) 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई) 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई) 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई) 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई) रूट भी किए गए डायवर्ट रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस दौरान 31 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक ट्रेनों का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अग्रिम योजना बनाकर रेलवे के रूट पर सफर करें।

Leave a Reply