DniNews.Live

कानपुर सेंट्रल पर नहीं आएंगी स्वर्ण शताब्दी और वंदे भारत:पुल मरम्मत के चलते मेगा ट्रैफिक ब्लॉक, 43 ट्रेनों में फेरबदल, कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के बदले रूट

कानपुर में रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। शुक्लागंज गंगा नदी की डाउन लाइन के रेल पुल की मरम्मत के चलते रेलवे ने मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इससे अप्रैल और मई तक कई प्रीमियम ट्रेनें अब कानपुर हो कर नही जा चलेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अयोध्या से लखनऊ, कानपुर अलीगढ़ और गाजियाबाद से होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 2 अप्रैल से 12 मई तक मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ होकर अयोध्या तक जाएगी। वहीं लखनऊ से कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली तक जाने वालों स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अब 2 अप्रैल से 12 मई तक, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी। वहीं लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए आगरा फोर्ट तक जाएगी। पहले ये गाड़ी कानपुर, इटावा, टूंडला होते हुए आगरा जाती थी। हालांकि रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है, कुछ ट्रेनों के आंशिक निरस्त करते हुए कुछ ट्रेनों को बंद किया है। सेंट्रल स्टेशन पर नहीं आएंगी प्रीमियम ट्रेनें इस ब्लॉक के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस (अयोध्या रूट) और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल नहीं आएंगी। वहीं आगरा इंटरसिटी में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों का किया गया शॉर्ट टर्मिनेशन प्रयागराज होकर डायवर्ट की गई ट्रेनें प्रतापगढ़ अयोध्या होकर गोरखपुर जाने वाली गाड़ियां ये ट्रेनें रद्द की गई पुल मरम्मत के कारण लिया गया ब्लॉक रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुक्लागंज गंगा रेल पुल पर स्लीपर बदलने और मरम्मत का काम किया जाएगा। यह कार्य यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी बताया गया है। ट्रेनों का यह ब्लॉक 1 अप्रैल से 13 मई तक प्रभावी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *