कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर यात्रियों को अगले डेढ़ महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने शुक्लागंज गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत के लिए 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम किया जाएगा।
17 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का बदलेगा रूट
मेगा ब्लॉक के चलते कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत समेत 29 से अधिक ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी या बीच के स्टेशनों से ही टर्मिनेट होकर वापस लौटेंगी।
इनमें से कानपुर होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें 1 अप्रैल से ही निरस्त कर दी गई हैं।
इन ट्रेनों पर असर
ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर
64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू
54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर ये सभी ट्रेनें 1 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी
लेट चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कई तारीखों में 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन 1 से 4 अप्रैल, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 अप्रैल और 2, 4, 6, 9, 11 मई को प्रभावित रहेगी।
पुल पर तेजी से चल रहा काम
मंगलवार को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास पेड़ काटे गए। रेलवे कॉलोनी के पास पड़े पत्थर के स्लीपर भी मशीन से हटाए गए। पुराने स्लीपर हटाकर लगाए जाएंगे स्टील बीम
कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित शुक्लागंज गंगा पुल की डाउन लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच-बीम स्लीपर लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा बढ़ेगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply