शहर के ‘द स्पोर्ट्स हब’ (टीएसएच) में आयोजित सिग्नेचर लॉन टेनिस डे टूर्नामेंट 2026 का खिताब विमन्यु अग्रवाल ने अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में विमन्यु ने नितिन जशनानी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कोर्ट पर घंटों चले इस संघर्ष में विमन्यु ने खेल के निर्णायक मौकों पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फाइनल में दिखा विमन्यु का दम मेंस सिंगल्स के फाइनल में विमन्यु अग्रवाल और नितिन जशनानी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी एक-एक अंक के लिए जूझते नजर आए। हालांकि, विमन्यु ने शानदार सर्विस और दमदार फोरहैंड के दम पर नितिन को 6-4 से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में विमन्यु ने अभिनव भाटिया को 4-2 से और नितिन ने नितेश कुमार सिंह को 4-0 से मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। अभिनव और नितेश को संयुक्त रूप से दूसरे उपविजेता का खिताब मिला। डबल्स में ऋषभ-शिवम की जोड़ी ने मारी बाजी मेंस डबल्स का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंत में टाईब्रेकर तक खिंचा। ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने जबरदस्त तालमेल दिखाते हुए गौतम खेमका और विशाल खन्ना को 8-6 से हरा दिया। इस वर्ग में विमन्यु अग्रवाल-नितिन जशनानी और दक्ष खंडेलवाल-हरजस कलसी की जोड़ियां दूसरे उपविजेता के स्थान पर रहीं। अनुभवी खिलाड़ियों में गौतम और विशाल चमके 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। इस कैटेगरी के फाइनल में गौतम खेमका और विशाल खन्ना की जोड़ी ने अजय गुप्ता और डॉ. डी.के. जैपुरिया को 6-3 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply