कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक और पतारा ब्लॉक पहुंची सीडीओ दीक्षा जैन ने निरीक्षण किया है, इस दौरान यहां पर अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। यहां पर IGRS पोर्टल में आई शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ उन्होंने अधूरी मिली फाइलों को पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यालय में पहुंचकर चल रही लखपति दीदी मंगलवार दोपहर कानपुर सीडीओ दीक्षा जैन भीतरगांव ब्लॉक पहुंची, यहां पर मौजूद बीडीओ शिव नरेश राजपूत से उन्होंने जानकारी जुटाई, ब्लॉक में तैनात क्लर्क कपिल अनुपस्थित पाए गए, जिसपर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए है। इसके साथ उन्होंने ब्लॉक परिसर में गंदगी देख साफ सफाई कराने को कहा। उन्होंने बेहटा बुजुर्ग जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। पतारा ब्लॉक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शिकायत रजिस्टर में 11 फरवरी के बाद से कोई शिकायत की इंट्री नहीं मिली, जिस पर उन्होंने रजिस्टर में बीडीओ कार्यालय में आई ही शिकायत को दर्ज करने को कहा है। यहां पर दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन्होंने पतारा ब्लॉक स्थित एनएलआरएम कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया है, उन्होंने नए समूह बनाने के बारे में जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं को जोड़ने की बात कही है। सीडीओ बोलीं- अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के दिए निर्देश कानपुर सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि भीतरगांव ब्लॉक में क्लर्क और पतारा ब्लॉक में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। इसके साथ उन्होंने रजिस्टर में आने वाली शिकायतों की इंट्री करने की कहा है। इसके साथ ब्लॉक में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply