Breaking News

कानपुर में 40 वर्षीय महिला का शव मिला:हरजिंदर नगर चौराहे के पास पुलिस ने जांच शुरू की


                 कानपुर में 40 वर्षीय महिला का शव मिला:हरजिंदर नगर चौराहे के पास पुलिस ने जांच शुरू की

कानपुर में 40 वर्षीय महिला का शव मिला:हरजिंदर नगर चौराहे के पास पुलिस ने जांच शुरू की

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में हरजिंदर नगर चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, और घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, और उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस उसकी तस्वीर लोगों को भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उनकी दुकान से तीसरी दुकान के बाहर महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के निवासी दीपक और श्याम सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार शाम को महिला नशे की हालत में थी और हाथ में कपड़े लेकर सड़क किनारे घूम रही थी। वे बताते हैं कि महिला इलाके में घूमकर भिक्षावृत्ति करके अपना गुजारा करती थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हुई होगी और समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *