![]()
कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:गैंगस्टर एक्ट में वांछित, औरैया से पकड़ा गया
कानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश दलवीर सिंह को औरैया जिले से गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दलवीर सिंह पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। डीसीपी पूर्वी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और औरैया के दिबियापुर इलाके में दबिश देकर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान दलवीर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दलवीर सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह कानपुर नगर और औरैया दोनों जिलों में पुलिस के लिए वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दलवीर सिंह को थाने लाई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply