DniNews.Live

कानपुर में होटल के कमरे में युवती से लूट:नौकरी के बहाने बुलाकर आंखों में पाउडर डाल गहने-नकदी लूटे

कानपुर के एक होटल में एक महिला आंख में व्हाइट पाउडर डालकर लूट का मामला सामने आया है। विवाहिता की सोने की अंगूठी, सोने का कढ़ा, कान से टब्स और गले की चेन लूटकर बदमाश भाग निकला। होटल में इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में जालसाज कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना थाना चकेरी के श्यामनगर स्थित मैरीगोल्ड इन होटल की है। यह 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…
पीड़िता काजल सोनकर के अनुसार वह पिछले कई महीने से जॉब की तलाश में थी। इसके चलते उसने कई ऑनलाइन साइड में अपना रिज्यूम लगाया था। उसने आखिरी रिज्यूम ओएलएक्स पर लगाया था। उसके मोबाइल में फतेहपुर निवासी अनिल कुमार यादव (आधार कार्ड के अनुसार ) का कॉल आया। इसके बाद से वह पिछले एक महीने से उसके संपर्क में था। मंगलवार की दोपहर उसी युवक ने इंटरव्यू के बहाने श्यामनगर स्थित मैरीगोल्ड इन में बुलाया। इसके बाद दोनों ने रूम नंबर 108 में रुके। करीब 1 घंटे बाद आरोपी ने महिला के आंख में सफेद पाउडर डाल दिया। इससे वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उनकी गले की चेन, हाथ का कड़ा, अंगूठी और कान के टॉप्स उतारकर भाग निकला। जब महिला 10 मिनट बाद होश में आई तो उसने अपना सामान गायब पाया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना को जानकारी दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला ने बीएससी की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि होटल की रजिस्टर डिटेल और सीवीटीवी कैमरे चेक किए हैं। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीम लगा दी है। जल्द गिरफ़्तार करके क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *