कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर जो केस्को बिजली विभाग पूरे शहर में लगाया जा रहा है। अब तक लगाए गए मीटर उनसे डिजिटली किस तरह लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता को 1912 और हेल्पडेस्क शिकायत नहीं करना पड़ेगा। सभी समाधान एक डिजिटल क्लिक से हल हो सकेंगी। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर इस व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत अब उपभोक्ता अपने घर की बिजली खपत को मोबाइल ऐप के जरिए रियल-टाइम में देख सकेंगे। साथ ही प्रीपेड सिस्टम अपनाने पर बिजली दरों में 2% तक की छूट भी मिलेगी। क्या बदलेगा? अब बिजली उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिल का इंतजार नहीं करना होगा। मोबाइल रिचार्ज की तरह पहले बैलेंस डालना होगा और उसी के अनुसार बिजली उपयोग कर सकेंगे। इससे खर्च पर सीधा नियंत्रण रहेगा। रियल-टाइम अपडेट और अलर्ट नई व्यवस्था में हर घंटे और दैनिक खपत की जानकारी ऐप और SMS के जरिए मिलेगी। बैलेंस कम होने पर पहले ही अलर्ट मिल जाएगा, जिससे अचानक बिजली कटने की समस्या से बचा जा सकेगा। पारदर्शी बिलिंग सिस्टम केस्को के मुताबिक, अब उपभोक्ताओं को केवल उतनी ही बिजली का भुगतान करना होगा, जितनी उन्होंने इस्तेमाल की है। इससे बिलिंग में गड़बड़ी की संभावना खत्म होगी। सिक्योरिटी मनी का क्या होगा? पहले जमा की गई सुरक्षा राशि को या तो पुराने बकाये में समायोजित किया जाएगा या फिर सीधे प्रीपेड बैलेंस में जोड़ दिया जाएगा। घर बैठे आसान रिचार्ज उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप, वेबसाइट, UPI, Paytm और GPay के जरिए तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा CSC और विभागीय काउंटर पर भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। साइबर फ्रॉड से सावधान केस्को ने उपभोक्ताओं को चेताया है कि रिचार्ज केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें। किसी अनजान लिंक या कॉल के झांसे में न आएं। डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया कागजी बिल बंद कर दिए जाएंगे। सभी जानकारी SMS और ऑनलाइन माध्यम से ही मिलेगी।केस्को का दावा है कि यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुविधाजनक, पारदर्शी और किफायती साबित होगी।

Leave a Reply