DniNews.Live

कानपुर में सोमवार को भी खुलेगा चिड़ियाघर:जू प्रशासन ने साप्ताहिक अवकाश पर ईद के त्योहार के चलते लिया निर्णय, कल भी देख सकेंगे शेर, भालू

कानपुर के नवाबगंज स्थित चिड़ियाघर में इस बार सोमवार को भी दर्शक जानवरों का दीदार कर सकेंगे। आमतौर पर सप्ताहिक अवकाश के चलते सोमवार को जू बंद रहता है। लेकिन ईद के त्योहार और छुट्टी को देखते हुए 23 मार्च को इसे खोलने का निर्णय लिया गया है। जू प्रशासन के इस फैसले से लोग सोमवार को भी शेर, भालू और चीता समेत अन्य वन्य जीवों को देख सकेंगे। जू डायरेक्टर डॉ. कन्हैया पटेल ने बताया- जब भी कोई बड़ा त्योहार सोमवार को पड़ता है, तो दर्शकों की सुविधा के लिए चिड़ियाघर खोला जाता है। त्योहार और छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या अधिक रहती है उन्होंने बताया- त्योहार और छुट्टी के दिन आम दिनों की तुलना में जू में दर्शकों की संख्या अधिक रहती है। इससे न सिर्फ लोगों को घूमने का मौका मिलता है, बल्कि टिकट बिक्री में भी बढ़ोतरी होती है।
भीड़ को संभालने के लिए खास तैयारी जू प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सोमवार को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। जानवरों के बाड़ों के पास तैनात स्टाफ और सुरक्षा गार्ड को भी जू खुले रहने की जानकारी दे दी गई है। अधिक भीड़ की स्थिति में व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *