DniNews.Live

कानपुर में सिविल डिफेंस में महिला से लूट:ई-रिक्शा से उतरते ही दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सिविल डिफेंस की सेक्टर वार्डन अनीता श्रीवास्तव से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रुपये है। घटना उस समय हुई जब अनीता श्रीवास्तव आईआईटी के एक कार्यक्रम से लौटकर ई-रिक्शा से मामा पीसीओ के पास उतरी थीं। शोर मचाने पर भी नहीं पकड़े गए बदमाश, पीछा करने पर भी बच निकले
अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही वह ई-रिक्शा से उतरीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, दो टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *