DniNews.Live

कानपुर में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा:बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं, नहीं हुई मरम्मत; BEO बोले- अभी मीटिंग में हुई, बाद में देखूंगा

कानपुर में मॉडल प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने स्कूल में न जाने देने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीण माने और स्कूल में एक्जाम शुरू हुए। घटना घाटमपुर तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल में शनिवार सुबह हुई। 2025 से अधिकारियों को मरम्मत के लिए लेटर लिख रहे प्रधानाचार्य पुष्पा ने बताया- मैं सन 2025 से लगातार अधिकारियों को पत्र लिखकर भवन के जर्जर होने की जानकारी दे रही हूं, लेकिन अभी तक भवन का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ। शनिवार सुबह रोज की तरह स्कूल खुला, बच्चे आए तभी अचानक तीसरी कक्षा की छत से कुछ टुकड़े अचानक गिरने लगे। इस दौरान छत के नीचे बैठे छात्र व छात्राएं बाल बाल-बच गए। छत गिरने की सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को स्कूल के अंदर जाने से मना कर दिया। अभिभावकों का कहना है- स्कूल का पूरा भवन जर्जर है। अगर हमारे बच्चे को कुछ हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। लगभग दो घंटे तक स्कूल के बाहर हंगामा चलता रहा। इसके बाद प्रधानाचार्य पुष्पा के समझाने पर अभिभावक माने और कक्षा पांचवीं के एक्जाम शुरू हुए। SDM बोले – जानकारी मिली थी घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया- घटना की सूचना मिली थी। एबीएसए से मौके पर पहुंचकर जांच करने के लिए बोला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पतारा खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया- मैं एक मीटिंग में कानपुर आया हूं। वापस पहुंचकर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण करूंगा। विद्यालय की रिपेयरिंग के लिए बजट आवंटित हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, तब तक बच्चों को दूसरी जगह पर सिफ्ट किया जाएगा। बच्चे बोले- सिर पर गिरा बाल बाल बचे प्राइमरी में पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद गुजवी ने बताया कि वह कक्षा में बैठा था, तभी अचानक उसके सिर पर छत से प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर गिरा। जब तक वह हटा तभी एक बड़ा प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान वह बाल बाल बचा। स्कूल में पढ़ने वाली मिनाक्षी ने बताया- वह बैठी थी। उसके बगल में छत का प्लास्टर गिरा, वह बहुत बची, उसने प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी, जिसपर प्रधानाचार्य पुष्पा ने बच्चों से कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बताया है, जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया है। बच्चों को सुरक्षित जगह सिफ्ट कराया जहांगीराबाद स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की सूचना पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और SDM अविचल प्रताप सिंह ने मॉडल प्राइमरी की स्थित की जांच करने के बाद स्कूल को बगल में स्थित आरती मैरिज लॉन में सिफ्ट कराया है। वहीं, यहां पर चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र को एनम सेंटर ने शिफ्ट कराया गया है। उन्होंने यहां पर तैनात पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत को स्कूल की छत जल्द बनवाने के निर्देश दिए है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *