DniNews.Live

कानपुर में समर-स्पेशल ट्रेन शुरू:सूबेदारगंज–बांद्रा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को अब गर्मी में नहीं होगी परेशानी

कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। इस ट्रेन से कानपुर के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे यूपी से मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार, 6 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *