DniNews.Live

कानपुर में शोभायात्रा की तस्वीरें:विधायकों और मेयर ने उतारी रामलला की आरती, युवतियों ने डमरू बजाया

कानपुर के रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लगभग 300 साल पुराने इस मंदिर में आरती करने के लिए कई विधायक और मेयर प्रमिला पांडेय भी पहुंचीं।
राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु कहीं नृत्य करते दिखे, तो कहीं शंख बजाते नजर आए। युवतियां डमरू बजाकर श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाती दिखीं। वहीं युवा नगाड़े, शंख और मंजीरा बजाकर उत्साह के साथ भगवान राम के जन्म की आनंदमयी झलक पेश करते हुए मस्ती में नाचते-गाते दिखाई दिए। शोभायात्रा में भगवानों के स्वरूप में सजे बच्चे भी लोगों का मन मोह रहे थे। भक्तिमय माहौल की मनमोहक तस्वीरों में हजारों की भीड़ के बीच यात्रा का दृश्य अत्यंत अद्भुत और आकर्षक नजर आ रहा था। देखिए शोभायात्रा की तस्वीरें

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *