कानपुर में लाखों की चोरी, सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे:50 हजार की नगदी समेत 8 लाख के जेवरात पार, पुलिस जांच में जुटी


                 कानपुर में लाखों की चोरी, सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे:50 हजार की नगदी समेत 8 लाख के जेवरात पार, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में लाखों की चोरी, सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे:50 हजार की नगदी समेत 8 लाख के जेवरात पार, पुलिस जांच में जुटी

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के मजरा घटवा में सोमवार देर रात चोरों ने घर में धावा बोला। चोर घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत में चढ़े और घर में दाखिल होकर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी समेत लगभग आठ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के घटवा गांव निवासी विमल कुमार ने बताया कि देर रात सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी उनके घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर चोर छत में चढ़ गए। और जीने के रास्ते से घर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी बक्सों का ताला तोड़ 50 हजार की नकदी व लगभग आठ लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। जाते समय चोर मेन गेट खोलकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन जगे तो उन्हें चोरी की घटना होने की जानकारी हुई है। उन्होंने घर के आसपास देखा तो घर के पीछे सीढ़ी पड़ी मिली। चोरी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। इसके बाद पीड़ित ने मंगलवार शाम घाटमपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बोले- जल्द करेंगे घटना का खुलसा घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घर में चोरी सूचना मिली थी, घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लोगो से जानकारी जुटाई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein