DniNews.Live

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव:ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, मृतक कैंसर से पीड़ित था

कानपुर के बिनगवां गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसके कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित हुआ और ट्रेनें रुकी रहीं। पुलिस ने तत्काल शव को ट्रैक से हटवाकर किनारे किया और फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। जांच के दौरान मृतक की पैंट की जेब से कुछ मोबाइल नंबर लिखे एक कागज मिला। पुलिस ने उन नंबरों पर संपर्क किया, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सागरपुरी निवासी आशीष मिश्रा ने शव की शिनाख्त अपने फूफा राजकुमार तिवारी (45) के रूप में की। राजकुमार तिवारी आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता के रहने वाले थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार तिवारी पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में डॉक्टरों ने भी उनकी बीमारी को लाइलाज घोषित कर दिया था। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *