DniNews.Live

कानपुर में राजकीय बालिका गृह से दो किशोरियां भागी:प्रयागराज और मथुरा में मिली थीं, 6 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा

नवाबगंज थानाक्षेत्र में राजकीय बालिका गृह से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो किशोरियां भाग निकली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर तीन विभागीय कर्मियों और तीन होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। इसके साथ नवाबगंज थाने में शिकायत की है। गुरुवार रात से लापता हुई किशोरियां राजकीय बालिका गृह ख्योरा में 6 माह पहले लावारिस हालत में प्रयागराज में मिली एक किशोरी और सवा साल पहले मथुरा में मिली एक किशोरी भी बालिका गृह में रह रही थीं। बाल कल्याण समिति के आदेश पर इन्हें रखा गया था। गुरुवार रात यह दोनों किशोरियां बालिका गृह से भाग गईं। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर दोपहर बाद तक विभागीय कर्मचारी इनकी तलाश करते रहे, लेकिन किशोरियों का कोई पता नहीं चला,जिसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि इन दोनों किशोरियों के परिजनों के बारे में जानकारी मिल गई थी। दोनों ही शहर की ही रहने वाली हैं। गुरुवार रात यह दोनों फरार हो गईं, तीन विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखा गया है। वहीं सुरक्षा में लगे तीन होमगार्ड के खिलाफ कमांडेंट को लिखा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नवाबगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। नवाबगंज थानाध्यक्ष राजकेसर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *