कानपुर में युवती ने सुसाइड किया:पापा से बोली- मैं आपके लिए आज रोटी बनाऊंगी, ऊपर किचेन में गई और फांसी लगा लिया
![]()
कानपुर में युवती ने सुसाइड किया:पापा से बोली- मैं आपके लिए आज रोटी बनाऊंगी, ऊपर किचेन में गई और फांसी लगा लिया
कानपुर के गोविन्द नगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज़ब काफी देर तक बेटी नीचे नहीं आई तो पिता किचन में देखने गए। उसके बाद कमरे में जाकर देखा तो कमरे में दुप्पटे के सहारे पखे से लटक रही थी। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोविन्द नगर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दबौली वेस्ट निवासी सुनील कश्यप प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी सुनीता बेटी सिमरन कश्यप (18) व मनीषा है। बेटा राज कश्यप है। पिता सुनील कश्यप ने बताया कि शनिवार को वह दोपहर में घर आये तो उन्होंने छोटी बेटी मनीषा से कहा कि खाना लगा दो। तभी बेटी सिमरन बोली पापा आज आपके लिए रोटी मैं बनाऊंगी। आप बैठो इतना कहते हुए बेटी ऊपर गई। और कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। ज़ब काफी देर तक बेटी खाना लेकर आई नहीं तो वह उसे देखने किचन में गया। वहां कोई नहीं थी। बगल के कमरे में देखा तो बेटी का शव लोहे के एंगल से दुप्पटे के सहारे लटक रहा था। पिता कि चीख पुकार परिवार के अन्य लोग ऊपर आ गए। पिता ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोविन्द नगर थाने की फ़ोर्स व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। गोविन्द नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया- परिजनों से पूछताछ की गई। वह कोई वजह नहीं बता पाए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
