DniNews.Live

कानपुर में मौसम का यू-टर्न, सुबह से छाए रहे बादल:अचानक बदले मौसम से तापमान 30°C पहुंचा, सुबह से हो रही बूंदाबादी

शहर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, दिन में धूप निकलने के साथ ही कुछ हिस्सों में बादल बन सकते हैं और बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी। अचानक बदले मौसम से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों पर मौसम के प्रभाव को लेकर किसान सतर्क नजर आ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *