DniNews.Live

कानपुर में मौरंग लदे ट्रक में लगी आग:जाजमऊ फ्लाईओवर पर 100 मीटर तक दौड़ा, चालक सहित 3 ने कूदकर बचाई जान

कानपुर के जाजमऊ फ्लाईओवर पर मौरंग से लदे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक लगभग 100 मीटर तक हाईवे पर दौड़ता रहा। इस दौरान ट्रक में मौजूद चालक सहित तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना रामादेवी से जाजमऊ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर हुई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। तीनों व्यक्तियों ने अपनी सूझबूझ से समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे वे सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रामादेवी से जाजमऊ आने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके कारण फ्लाईओवर पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना के 25 मिनट बाद भी अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुँच सका, जिससे आग बुझाने में देरी हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *