DniNews.Live

कानपुर में बलिदान दिवस पर गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन:शहादत स्थल पर चरण पादुका स्थापित, पत्रकारिता के आदर्शों को किया याद

अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चौबेगोला स्थित उनके शहादत स्थल पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (फिजा) और गोल्डन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रतीकात्मक चरण पादुका स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के तहत शहादत स्थल पर स्थित बंदूकेश्वर हनुमान मंदिर में चरण पादुका स्थापित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर विद्यार्थी जी के बलिदान को नमन किया। फिजा के अध्यक्ष शान्तनु चैतन्य ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले व्यक्तित्व का स्थान भगवान के समान होता है, ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को समाज में जीवित रखना जरूरी है। गोल्डन क्लब के संस्थापक अनुज निगम ने बताया कि इस कार्य का संकल्प पिछले वर्ष लिया गया था, जिसे अब पूरा किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेंद्र चौहान ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता को विद्यार्थी जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर शैलेन्द्र चौहान, इला बाजपेई, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, सचिन शर्मा और अरुण कनौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *