DniNews.Live

कानपुर में पेट्रोल पंपो लाइन नहीं:मैनेजर बोला-अफवाह फैलने से सेल बढ़ी, 6 से 12 हजार हजार लीटर प्रतिदिन की बिक्री हुई

कानपुर शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। फजलगंज, मरियमपुर और सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंपों पर आम दिनों की तरह ही पेट्रोल और डीजल आसानी से मिल रहा है।
बुधवार रात अफवाह फैलने के बाद कुछ पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखी गई थी। लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में लग गए थे। हालांकि अब शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें नहीं दिख रही हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
फजलगंज और मरियमपुर पेट्रोल पंप पर किए गए रियलिटी चेक में पाया गया कि वहां बिना किसी परेशानी के पेट्रोल मिल रहा है। वहीं सिविल लाइंस पेट्रोल पंप पर भी लोगों ने बताया कि उन्हें पेट्रोल लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
मरियमपुर पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर सिंह के अनुसार, “बिना वजह कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इसी कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री अचानक बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि जहां पहले रोजाना करीब 6 हजार लीटर पेट्रोल बिकता था, वहीं अब यह बढ़कर 12 हजार लीटर तक पहुंच गया है। कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए पहुंच रहे हैं, भले ही उनकी गाड़ी में कम पेट्रोल आता हो।
मैनेजर ने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। कंपनी से जितनी मांग की जा रही है, उतनी आपूर्ति मिल रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *