कानपुर में पीड़ित बोले- आग ने सबकुछ खत्म कर दिया:किसी के बेटी की शादी का सामान तो किसी के नकदी जली, 20 दुकानों में आग लगी


                 कानपुर में पीड़ित बोले- आग ने सबकुछ खत्म कर दिया:किसी के बेटी की शादी का सामान तो किसी के नकदी जली, 20 दुकानों में आग लगी

कानपुर में पीड़ित बोले- आग ने सबकुछ खत्म कर दिया:किसी के बेटी की शादी का सामान तो किसी के नकदी जली, 20 दुकानों में आग लगी

‘हमारा कारोबार पहले ही स्मार्ट सिटी के नाम पर हटा दिया गया था। साल 2018 में यहां दुकानें अलॉट हुई थी। हम पढ़ने-लिखने वाले लड़के हैं। पापा का पुराना काम छिन गया था। अब नया कारोबार कर रहे थे। घर बनाने के लिए रखे 5 लाख रुपए उधार लेकर रखे थे। आग में वे भी जल गए। समझ में नहीं आर रहा क्या करें।’ ये कहना है मयंक सोनकर का। मयंक की फूलबाग स्थित सब्जी में दुकान थी। सोमवार को भीषण आग में दुकान जलकर खाक हो गई। आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास स्थित फल और सब्जी की करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। महज 45 मिनट के भीतर दुकानों में रखा सारा सामान राख हो गया। दैनिक भास्कर की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. अब पढ़िए पीड़ितों ने क्या बताया…. बेटी की शादी का हर सामान जल गया सब्जी की दुकान लगाने वाली सुनीता कश्यप ने बताया- मैं अपनी बेटी भूमि की शादी की तैयारी पिछले तीन महीने से कर रही थी। धीरे-धीरे जरूरत का हर सामान जुटा रही थी, लेकिन आग लगने से सब कुछ राख हो गया। उन्होंने कहा- करीब चार महीने पहले बेटी की शादी तय हुई थी। उसके लिए अलमारी, घर का सामान, खाने-पीने का तेल और राशन तक इकट्ठा कर रखा था। अब सब कुछ जल गया। समझ नहीं आ रहा कि अब दोबारा ये सब कैसे जुटाएं। उधार लेकर रखे 5 लाख रुपए भी जल गए पीड़ित मयंक सोनकर ने बताया- स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले फूलबाग से हटाया गया था। इसके बाद मेयर प्रमिला पांडेय की ओर से यहां टीन शेड की दुकानें अलॉट की गई थी। मयंक ने कहा- हम पढ़े-लिखे लोग हैं। घर बनवाने के लिए करीब 5 लाख रुपए उधार लेकर रखे थे, लेकिन आग में वह भी जल गए। अब समझ नहीं आ रहा कि पैसा कहां से लाएं। दुकान का तख्त, ठेला और पुराने जरूरी कागजात भी आग में खाक हो गए। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें वहीं दुकान दे दी जाए। हमारा जो नुकसान हुआ है, उसमें हमारी मदद की जाए। 15 लाख के जेवर और नकदी सब जल गई पीड़िता सोनी चौरसिया ने बताया- आग में मेरी शादी के जेवर और करीब 5 लाख रुपए नकद जलकर खाक हो गए। मेरी तीन दुकानें थीं और मेरे भाई की कपड़े की दुकान भी यहीं थी। मेरे और मेरी मां के करीब 15 लाख रुपए के जेवर आग में जल गए। अब कुछ भी नहीं बचा। धमाके के बाद भागे, लौटे तो सब खत्म कोल्ड ड्रिंक, मसाले और फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले अभय ने बताया- पहले तेज धमाका हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाका होते ही हम लोग जान बचाकर भागे। जब थोड़ी देर बाद वापस लौटे, तो देखा कि दुकान में कुछ भी नहीं बचा था। पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।
नगर निगम और केस्को विभाग की लापरवाही आग की सूचना मिलते ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, बीजेपी एमएलसी सलिल विश्नोई और व्यापारी व बीजेपी नेता विनोद गुप्ता मौके पर पहुंचे। सपा विधायक ने इस घटना के लिए नगर निगम और केस्को विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। विनोद गुप्ता ने बताया- कानपुर सांसद को घटना की जानकारी दे दी गई है और प्रभावित दुकानदारों की हर संभव मदद कराई जाएगी। वहीं, सलिल विश्नोई ने भी पीड़ितों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein