कानपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने ड्यूटी पर गए पति को फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब पति ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। फिर पति ने पड़ोस की महिला को भेजा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। छह महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आठ मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड की है। सिकंदरा से आकर किराए पर कमरा लिया था
मूल रूप से सिकंदरा के रहने वाले मोहित कटियार अपनी पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा (26) के साथ 8 मार्च को यहां किराए पर रहने आए थे। मोहित ड्राइवर है और उसने करीब 6 महीने पहले लक्ष्मी से लव मैरिज की थी। मोहित ने बताया- गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। वह घर से ड्यूटी के लिए निकल आए। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब मोहित ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठा। पड़ोसी महिला ने खिड़की से देखा शव, पुलिस को दी सूचना पत्नी का फोन न उठने पर मोहित ने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी की दोस्त पूजा को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पूजा वहां पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर लक्ष्मी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी। फिर 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- दंपति ने करीब 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था और हाल ही में यहां रहने आए थे। महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply