DniNews.Live

कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप:तीन दरिंदों ने होटल में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में बुधवार को नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। एक आरोपी की लोकेशन घर के पास मिली थी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। रास्ता भटकी किशोरी का उठाया फायदा पीड़िता ने बुधवार देर रात पुलिस को दी तहरीर में बताया- वह बिना परिजनों को बताए कानपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आई थी, लेकिन रास्ता भटक गई। वह मंधना के पास स्थित राहु माता मंदिर के बाहर बैठी रो रही थी। रात करीब 11 बजे पदम त्रिपाठी नाम का युवक वहां पहुंचा और कारण पूछने पर उसने अपनी स्थिति बताई। आरोप है कि पदम ने खुद को पास के हॉस्टल का मालिक बताते हुए उसे रातभर रुकने के लिए अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 12 बजे पदम कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथी निहाल सिंह और बिल्लू भी पहुंचे और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी। सुबह करीब 7 बजे बगल के कमरे में रहने वाले जयदीप ने रोने की आवाज सुनी। कमरे में जाकर देखा तो किशोरी अर्धनग्न अवस्था में थी। उसने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पहले डर के कारण गलत जानकारी दी, लेकिन बाद में सही तथ्य बताए और लिखित तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पदम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, दूसरे आरोपी निहाल की लोकेशन देर रात चौबेपुर के बोझा गांव में मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वह भाग निकला। तीसरा आरोपी बिल्लू, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, मंधना में किराए के कमरे में रहता था और घटना के बाद से फरार है। आशंका है कि वह बिहार भाग गया है, जिसके चलते पुलिस की एक टीम अब दबिश देने बिहार जा सकती है। तीनों आरोपी पक्के दोस्त गैंगरेप के तीनों आरोपी आपस में अच्छे दोस्त हैं। तीनों मिलकर क्षेत्र में मिट्टी खनन का कार्य करते थे। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया- दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। युवती की तहरीर पर पॉस्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *