DniNews.Live

कानपुर में दो युवकों की मौत:ट्रक कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप, जूही में बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान

कानपुर में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। सचेंडी क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं जूही इलाके में काम न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हाईवे किनारे ट्रक में मिला खलासी का शव सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास खड़े ट्रक में 22 वर्षीय साजन सविता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह कानपुर देहात के रनियां जैनपुर का निवासी था और गांव के ही चालक मोनू के साथ पिछले डेढ़ महीने से खलासी का काम कर रहा था। घटना के समय चालक मौके से फरार मिला, जिससे मामले ने संदेह और गहरा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक मोनू पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक के फरार होने से संदेह और बढ़ गया है। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के गले पर मिले निशान को पुरानी चोट बताया जा रहा है। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि विसरा सुरक्षित रखकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जूही में युवक ने फांसी लगाई इसी दिन जूही थाना क्षेत्र के रत्तूपुरवा इलाके में 40 वर्षीय राजू ने आत्महत्या कर ली। वह पेंटर का काम करता था और अपनी मां के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर उसका शव स्वदेशी मिल कंपाउंड में नीम के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने को कहा है। नोट में काम न मिलने से परेशान होने की बात भी सामने आई है। जूही इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *