DniNews.Live

कानपुर में तेज आंधी और बूंदाबादी:सुबह से बादल छाए, 9 डिग्री गिरा दिन का तापमान

कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था लेकिन बारिश के बाद पारा गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ठंडी हवाओं ने बदला माहौल सुबह-सुबह चली तेज हवाओं ने शहर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। लोग सड़कों पर निकल कर हल्की नमी और ठंडक महसूस कर रहे है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। गर्मी और उमस से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, हालत इस कदर थी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन आज की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई है। अब मौसम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगे भी राहत के आसार मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादल और हवाओं का असर बना रह सकता है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को राहत मिलती रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *