Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की, घर लौट रहे थे दोनों


                 कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की, घर लौट रहे थे दोनों

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की, घर लौट रहे थे दोनों

कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड पर हुए लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात 9:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव के निवासी अरुण (18) पुत्र रामदास और रेवना गांव के अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र (जो अरुण के मामा का लड़का है) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *