DniNews.Live

कानपुर में टेनरीकर्मी की आत्महत्या, दो दिन बाद ऑडियो वायरल:प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और ज्वैलरी मांगने का आरोप, पत्नी ने शिकायत की

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में शनिवार शाम 40 वर्षीय टेनरीकर्मी अरविंद सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने अपनी तहरीर में प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी की शिकायत के अनुसार, दादानगर की रहने वाली प्रेमिका लंबे समय से उनके पति को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अवैध रूप से पैसों की मांग करती थी, जिसे अरविंद अपनी मजदूरी के कारण पूरा नहीं कर पाते थे। मांग पूरी न होने पर प्रेमिका उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। आरोप है कि 28 मार्च को आरोपी महिला ने आभूषणों की मांग की थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी के बच्चों को कोचिंग से लेकर घर लौटने पर उन्होंने पति को मृत पाया। पत्नी ने पुलिस से न्याय की मांग की है। अरविंद की मौत के दो दिन बाद उनकी प्रेमिका के साथ बातचीत के कई ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं। एक ऑडियो में प्रेमिका के व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दोनों के बीच बहस सुनाई देती है। अरविंद प्रेमिका से पूछता है कि क्या उसे उस पर विश्वास नहीं है और कहता है, “मरते-मरते मर जाएंगे, लेकिन तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।” इस पर प्रेमिका पूछती है, “क्यों, कुछ हो गया है क्या?” अरविंद जवाब देता है, “अभी नहीं, 10 मिनट बाकी हैं।” वायरल ऑडियो में दोनों के बीच बीयर पीने को लेकर भी बातचीत होती है। अरविंद प्रेमिका से पूछता है कि क्या उसने बीयर पी, जिस पर वह जवाब देती है कि उसने शाम को पी ली थी। अरविंद उसे साथ में बीयर पिलाने की बात कहता है। बातचीत के दौरान अरविंद को प्रेमिका पर किसी और से बात करने का शक था, जिसके चलते उसने प्रेमिका का मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया था। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और वायरल ऑडियो क्लिप्स की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *