DniNews.Live

कानपुर में गैस एजेंसियों के शटर नहीं उठे:लोग बोले- अब सिलेंडर के लिए 15 किमी दूर भेज रहे, एजेंसी वाले मनमानी कर रहे

कानपुर में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। परेशान लोग लाइनों में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि गैस की होम डिलीवरी की जा रही है, लेकिन अब गैस एजेंसी संचालक 15 किमी दूर गैस बांट रहे हैं। इससे लोगों को एक सिलेंडर के लिए दो अलग-अलग जगह लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसी बीच आज शहर में जेके मंदिर स्थित भगवत इंडेन गैस सर्विस, कल्याणपुर स्थित सेंगर गैस एजेंसी, सत्य साई गैस एजेंसी, प्रियंका इंडेन गैस एजेंसी (मछरिया), भारत गैस एजेंसी (गल्ला मंडी) और त्रिलोक गैस सर्विस (बर्रा बाइपास) पर ताले लगे रहे। इन एजेंसियों के बाहर लोग खड़े होकर गैस लेने के लिए इंतजार करते रहे। गैस किल्लत की तस्वीरें देखिए 29 मार्च की तारीख दी, पहुंचा तो एजेंसी बंद मिली
गैस के इंतजार में खड़े रहीम अहमद ने बताया, “हमें 29 मार्च की गैस डिलीवरी की तारीख दी गई थी, लेकिन आज गैस नहीं आई। हम जानकारी लेने गैस एजेंसी पहुंचे, लेकिन वह बंद मिली। जब वहां कोई मौजूद ही नहीं है, तो किससे बात करें? अगर एजेंसी बंद रखनी थी, तो पहले से तारीख क्यों दी गई?” पहले गैस बृजेंद्र स्वरूप पार्क में सिलेंडर बंटता था, अब 12 किमी दूर भेज रहे दीपक रावत बताते हैं, “हमारा सिलेंडर 22 तारीख को बुक हुआ था, लेकिन एक हफ्ते बाद DAC नंबर मिला। अब यहां लाइन में लगे हुए हैं। पहले गैस बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बंटती थी, लेकिन अब हमें 12 किमी दूर सिंहपुर (बिठूर) जाकर गैस लेनी पड़ेगी। पहले यहां लाइन लगानी पड़ती है और उसके बाद वहां जाकर फिर से लाइन में लगना होता है। गैस एजेंसी को यहां सप्लाई देने में दिक्कत हो रही है। एक दिन छुट्टी लेकर यहां लाइन लगाओ, फिर अगले दिन छुट्टी लेकर वहां लाइन लगाओ, लेकिन इसके बाद भी गैस नहीं मिल रही है।” गैस एजेंसी वालों की मनमानी से जनता परेशान सुशील यादव ने बताया, “हम यहां दो दिनों से लाइन में लग रहे हैं। सिलेंडर बुक कराने के बाद अब DAC नंबर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। यह नंबर मिलने के बाद हमें 12 किमी दूर सिंहपुर जाकर गैस लेनी पड़ेगी। गैस एजेंसी वालों की मनमानी से जनता परेशान है। ये लोग अपनी मर्जी से एजेंसी खोलते और बंद करते हैं। लोग सुबह 6 बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन एजेंसी संचालक दोपहर 1 बजे ही ताला लगाकर चले जाते हैं।” दीपक बोले- 15 दिनों से लाइन लगा रहे दीपक कुमार बताते हैं, “हमने 15 दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। हम पिछले 15 दिनों से लगातार यहां आ रहे हैं। मेरे फोन पर गैस डिलीवरी का मैसेज भी आ चुका है, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा। जब हमने यह बात एजेंसी में बताई तो उन्होंने कहा कि गैस आपके घर पहुंच चुकी है, जबकि ऐसा नहीं है। तब से वे हमें 1-2 दिन का कहकर टाल रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि 10 किमी दूर सिंहपुर से सिलेंडर मिलेगा। यह पूरी तरह एजेंसी की मनमानी है।”

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *