DniNews.Live

कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट को पकड़ा:उत्तराखंड के युवक से 60 लाख में सौदा; शहर के 3 अस्पतालों में एक साथ रेड

कानपुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। टीम ने शहर के 3 बड़े अस्पतालों में एक साथ छापेमारी की। जिसमें ICU में भर्ती डोनर और रिसीवर मिले। डोनर से 60 लाख रुपए में किडनी का सौदा किया गया, लेकिन महज 9.50 लाख दिए गए। इसके बाद उत्तराखंड के युवक से विवाद हुआ, तो मामला खुला। जांच में सामने आया कि किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए लखनऊ और दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आती थी। देश के अलग-अलग राज्यों से युवकों को जाल में फंसाकर किडनी का सौदा किया जाता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा- अभी इस पूरे पर कार्रवाई चल रही है। जो भी अस्पताल इसमें शामिल हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। किडनी ट्रांसप्लांट सिंडीकेट का जल्द खुलासा करेंगे। उत्तराखंड से जुड़े किडनी रैकेट के तार
पुलिस का कहना है कि कल्याणपुर के आवास विकास तीन में बने एक आपर्टमेंट में शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़े ने आयुष को पैसों का लालच देकर उत्तराखंड से कानपुर बुलवाया। उनके बीच बाचतीत में एक मरीज को किडनी बेचने की बात तय हुई। शिवम ने आयुष को 60 लाख रुपए दिलाने का वादा किया। दोनों का रावतपुर के एक नामी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। किडनी डोनेट करने के बाद आयुष को महज 9.50 लाख दिए गए, तो विवाद हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने अब तक 6 अस्पतालों में छापेमारी की
इसके बाद टीमें बनाकर छापेमारी की गईं, तो कल्याणपुर के आहूजा अस्पताल के आईसीयू में 2 युवक एडमिट मिले। 24 घंटे तक दोनों को यहीं रखा गया। इसके बाद डोनर आयुष को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन में बने मेड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम की पूछताछ में कई अहम इनपुट सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने शहर के 3 बड़े अस्पतालों में छापेमारी की। वहां से मिले इनपुट के आधार पर 3 अन्य अस्पताल में भी टीम गई। तीन अस्पतालों के संचालकों को हिरासत में लिया गया। मामला तूल पकड़ता देख आहूजा हॉस्पिटल के संचालक ने कल्याणपुर के प्रिया हॉस्पिटल में किडनी लेने वाले मरीज को भर्ती करा दिया। पूछताछ में मामला खुला तो पुलिस की टीम सोमवार देर शाम को प्रिया सरोज हॉस्पिटल पहुंची। जहां से पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें डोनर और किडनी लेने वाले दोनों मरीजों तक पहुंच गई है। टीम में शामिल अफसरों की मानें तो कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित कई अहम इनपुट मिले हैं। टीमें लगातार छापेमारी और जांच-पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही पूरे सिंडीकेट का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 3 हॉस्पिटल संचालकों से चल रही पूछताछ
टीम ने कल्याणपुर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, रावतपुर स्थित आहूजा हॉस्पिटल और पनकी रोड के प्रिया हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा और एक सक्रिय दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ ‘काना’ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ———————- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *