कानपुर में मंगलवार को बिजली विभाग केस्को द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। केबल ट्रेंच और केबल डालने के चलते शहर के करीब 20 इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया जायेगा। इसके लिए 50 से ज्यादा कर्मचारियों की टीमें फील्ड में तैनात रहेंगी।
केस्को के अनुसार इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
बिरहाना रोड, मालवीय पार्क, हूलागंज, मेडिकल मार्केट, भूसा टोली, सेंट जॉन, दाल मंडी, नयागंज, माल रोड, शंकरगंज, गुजराती स्कूल के आसपास क्षेत्र दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक।
गैस्ट्रो लिवर रोड, स्वरूप नगर क्षेत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
वसंत विहार क्षेत्र सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
जेपी कॉलोनी, शिव नगर, चर ण सिंह नगर, रामाश्रय नगर, बर्रा 2, 3, 5, 6 सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
पी रोड क्षेत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
टेलीफोन एक्सचेंज, पनकी थाना, आरोग्य हॉस्पिटल, नवाशील धाम क्षेत्र सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक
उपभोक्ताओं से अपील
केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत और केबिल का कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply