DniNews.Live

कानपुर में आज ट्रैफिक डायवर्जन:रामनवमी पर यातायात विभाग ने कई मार्गों पर किया बदलाव, पार्किंग व्यवस्था की गई

राम नवमी के अवसर पर रावतपुर स्थित श्री रामलला मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को देखते हुए शुक्रवार को शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इस तरह से रहेगा डायवर्जन
यातायात व्यवस्था के तहत विजय नगर चौराहा से कोई भी मध्यम और भारी वाहन नमक फैक्ट्री होते हुए मसवानपुर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को फजलगंज और जरीब चौकी के रास्ते भेजा जाएगा। शारदा नगर क्रॉसिंग से नमक फैक्ट्री की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गुरूदेव चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
मसवानपुर चौराहा से विजय नगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दलहन क्रॉसिंग की तरफ मोड़ा जाएगा। सिलेण्डर चौराहा से केडीएमए स्कूल होते हुए शनिदेव मंदिर तिराहे की ओर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
नमक फैक्ट्री चौराहा से एकता स्वीट हाउस रोड (सब्जी मंडी किनारे), द्विवेदी पार्टी लॉन के खाली मैदान श्री रामलला आरोग्यधाम के पास खाली ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी समस्या पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9305104340) या हेल्पलाइन नंबर (9305104387) पर संपर्क करें। साथ ही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *