Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

कानपुर में आंधी-बारिश से 3 की मौत:पेड़ गिरने से ऑटो ड्राइवर और महिला की गई जान, ट्रक ने बैंककर्मी को रौंदा


                 कानपुर में आंधी-बारिश से 3 की मौत:पेड़ गिरने से ऑटो ड्राइवर और महिला की गई जान, ट्रक ने बैंककर्मी को रौंदा

कानपुर में आंधी-बारिश से 3 की मौत:पेड़ गिरने से ऑटो ड्राइवर और महिला की गई जान, ट्रक ने बैंककर्मी को रौंदा

कानपुर में शनिवार को भीषण आंधी और बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना काकादेव के कुलवंती हॉस्पिटल के पास हुई, जहां बारिश के दौरान एक बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में एक ई-ऑटो आ गया, जिसमें ड्राइवर और उसके साथ बैठी मां व दो बेटियां दब गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ की टहनियों को जेसीबी से हटाया गया
स्थानीय लोगों की सूचना पर डीसीपी वेस्ट एसएम आबिदी और सीएफओ दीपक शर्मा मौके पर मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड कर्मियों ने कटर की मदद से पेड़ की टहनियों को काटा और जेसीबी की मदद से हटाया। जिसके बाद ई–ऑटो की बॉडी काटकर घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ऑटो ड्राइवर और महिला के शव को बाहर निकाल कर शवों को मोर्चुरी के लिए भिजवाया। वहीं गुजैनी एलिवेटेड पुल पर बारिश से हुए जलभराव के कारण बाइक सवार बैंककर्मी फिसल कर गिरे, जिससे पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदता निकल गया, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। पहले देखिए तस्वीरें… बेटी के साथ रूटीन चेकअप को गई थी वृद्धा नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी हीरा लाल सीएसए से रिटायर्ड है। उनके परिवार में 62 वर्षीय जमुना देवी, 30 वर्षीय बेटी ज्योत्सना और राजकुमारी है। ज्योत्सना भारतीय दलहन अनुसंधान केंद्र में हार्म मैनेजर है। परिजन ने बताया कि जमुना देवी को शुगर की बीमारी थी। शनिवार को जमुना देवी रूटीन चेकअप के लिए कुलवंती हास्पिटल जा रही थी। इस दौरान उन्होंने मकड़ीखेड़ा में रहने वाले ई-ऑटो चालक 30 वर्षीय सोनू निषाद को आने जाने के लिए बुक किया था, जहां जमुना देवी बेटी ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ गई थी। शाम को हास्पिटल से लौटते वक्त बारिश शुरू हो गई। वह हास्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर पहुंची ही थी, तभी फुटपाथ पर लगा बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर ऑटो दब गया। इलाकाई लोगों ने तत्काल काकादेव पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद करवाई और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से पेड़ को काटकर जेसीबी से किनारे करवाया। साथ ही ऑटो की बॉडी काटकर घायल ज्योत्सना को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा। वहीं ऑटो चालक सोनू और जमुना देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुजैनी हाईवे में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र कुमार किसान नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बतौर बिजनेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सुमन और एक बेटा व एक बेटी हैं। शनिवार शाम बैंक और बारिश बंद होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकले थे। वह गुजैनी एलिवेटेड पुल पर फुट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे, जहां बारिश के चलते होने वाली जलभराव के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर आ गिरे। इससे वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोविंद नगर थानाप्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार वालों के तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *