Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली-पानी का संकट:पूल में मस्ती करते दिखे भाजपा विधायक, लोगों ने उठाए सवाल


                 कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली-पानी का संकट:पूल में मस्ती करते दिखे भाजपा विधायक, लोगों ने उठाए सवाल

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली-पानी का संकट:पूल में मस्ती करते दिखे भाजपा विधायक, लोगों ने उठाए सवाल

कानपुर में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जहां आम जनता की कमर तोड़ दी, वहीं जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, तो दूसरी तरफ गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लहरों के बीच ‘विक्ट्री’ साइन और जयकारे
वायरल वीडियो किसी स्विमिंग पूल का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विधायक सुरेंद्र मैथानी लोगों के एक बड़े समूह के साथ लहरों का आनंद ले रहे हैं। जैसे ही पूल में पानी की तेज लहरें आती हैं, विधायक और उनके समर्थक शोर मचाते हुए झूमने लगते हैं। वीडियो में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। बिजली-पानी का संकट, लोग परेशान
हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब शनिवार को आई आंधी के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं और बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी ठप है। लोग नगर निगम और केस्को के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। ‘जनता त्रस्त, नेता मस्त’ वाला अंदाज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स लिख रहे हैं कि “जनता त्रस्त है और नेता मस्त हैं।” गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से आम आदमी परेशान है, वहीं विधायक का यह ‘कूल’ अंदाज लोगों को रास नहीं आ रहा। वीडियो में विधायक और उनके साथ मौजूद लोग टी-शर्ट और स्विमिंग ड्रेस में मस्ती करते दिख रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्या यही है जनसेवा?
राजनीतिक गलियारों में भी इस वीडियो की चर्चा है। लोगों का कहना है कि आपदा के समय जनता को उनके हाल पर छोड़कर मनोरंजन करना क्या जनप्रतिनिधि का धर्म है? हालांकि, विधायक की ओर से अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ‘जनता बनाम नेता’ की बहस को हवा दे दी है। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो फर्जी है और उनका नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से यह एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी लगातार केस्को एमडी से फोन पर बात हो रही है। रविवार को उन्होंने नवीन नगर और शास्त्री नगर सबस्टेशनों का निरीक्षण भी किया, ताकि बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत दिलाई जा सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *