Breaking News

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली संकट:700 कर्मचारी फॉल्ट सही करने में जुटे, शाम तक सप्लाई सामान्य करने का लक्ष्य


                 कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली संकट:700 कर्मचारी फॉल्ट सही करने में जुटे, शाम तक सप्लाई सामान्य करने का लक्ष्य

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली संकट:700 कर्मचारी फॉल्ट सही करने में जुटे, शाम तक सप्लाई सामान्य करने का लक्ष्य

कानपुर में शनिवार को आई आंधी और बारिश के बाद शहर में बिजली संकट खड़ा हो गया। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से शहरभर में छोटे-बड़े फॉल्ट हो गए, जिससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात से ही बिजली विभाग केस्को के अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। केस्को के अनुसार, शहर में बिजली फॉल्ट ठीक करने के लिए करीब 700 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके साथ ही जेई, एसडीओ और एक्सईएन स्तर के 60 अधिकारियों को भी बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए तैनात किया गया है। कर्मचारी लगातार 20 घंटे से फील्ड पर काम कर रहे हैं। बिजली फॉल्ट को सही किया जा रहा
बिजली विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर फॉल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी है, जबकि बाकी जगहों पर काम तेजी से जारी है। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि रविवार शाम तक शहर के सभी बिजली फॉल्ट और गिरे हुए खंभों को दुरुस्त कर दिया जाए, ताकि पूरी तरह से बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सप्लाई पूरी तरह बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायतों पर भी काम किया जाएगा। इसमें पोल से कनेक्शन जोड़ने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *