कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेंड़, 90 पोल, सड़क पर हाईटेंशन तार गिरे, कई इलाकों में 12 घंटे तक सप्लाई ठप रही
![]()
कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेंड़, 90 पोल, सड़क पर हाईटेंशन तार गिरे, कई इलाकों में 12 घंटे तक सप्लाई ठप रही
कानपुर में शनिवार शाम 5 बजे आई तेज आंधी और भारी बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के 80 फीसदी बिजली सप्लाई में बंद करनी पड़ी, तो कई जगह बड़े फाल्ट हो गए। खराब मौसम के चलते 100 से अधिक पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। केस्को ने बंद रूकने के बाद तुरंत ही कर्मचारियों को बिजली के फाल्ट को सही करने काम में लगा दिया लेकिन, बड़े फाल्ट होने की वजह से की इलाकों में रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
बिजली विभाग के अनुसार, आंधा-बारिश में 19 पोल (33 केवी), 53 पोल (11 केवी) और 20 एलटी पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हाईटेशन से लेकर सप्लाई तारों पर इस तरह से पेंड़ गिर गए कि पोल और लाइन बुरी तरह से टूट गए। जिसकी वजह से शहर के अधिकाश इलाकों में अंधेरा छा गया।
इन इलाकों में ज्यादा असर
साइकिल मार्केट, बेनाझाबर, हैलट, मीता सराय, उद्योग कुंज, पॉलीमर, बाबूपुरवा, हंसपुरम, नौबस्ता, हॉर्समेन बाग, फजलगंज, इस्पात नगर, नवीन नगर,वाजिदपुर स्वरूनगर, आर्यनगर, बेनाझावर, बर्रा , गुजैनी, पी रोड और काकादेव क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई इलाके शहर में ऐसे हैं, जहां पूरी रात बिजली नहीं आई। बिजली विभाग केस्को रविवार को भी इन जगहों को चिन्हित कर बडे स्तर पर फाल्ट सुधारने का कार्य करेगा।
युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी
केस्को (KESCO) ने हालात को देखते हुए मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।
33 केवी के कई फीडरों और करीब 21 फीडरों (11 केवी) को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। नगर निगम और जिला प्रशासन का सहयोग
नगर निगम और जिला प्रशासन की मदद से पेड़ हटाने और लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी है।
67 उपकेंद्र हुए चालू
अब तक 67 केन्द्रो में 33/11 केवी उपकेंद्रों को फिर से चालू कर दिया गया है। इनके जरिए जुड़े 11 केवी फीडरों को बहाल करने का काम किया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
