DniNews.Live

कानपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन:क्रेन से उठवाई गईं गाड़ियां, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस भी हटवाई

कानपुर के स्वरूप नगर में रविवार दोपहर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसीपी सेंट्रल, एडीएम सिटी, एसीपी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी अवैध एंबुलेंस को हटवाकर थाने भेजा गया। मोतीझील से रावतपुर तक अभियान चलाया गया। सभी को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। अचानक अभियान से मचा हड़कंप एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एडीएम सिटी राजेश सिंह और एसीपी स्वरूप नगर शिखर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों और खड़े वाहनों पर सख्ती दिखाई गई। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस को हटाकर थाने भेजा गया। इस दौरान एंबुलेंस चालक अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन कार्रवाई जारी रही। हैलट अस्पताल के बाहर जैसे ही पुलिस पहुंची, कई एंबुलेंस चालक वाहन लेकर भागने लगे। कुछ गाड़ियों को मौके पर पकड़कर क्रेन से थाने भेजा गया। जिन वाहनों के कागज मिले, उनका चालान कर छोड़ दिया गया, जबकि बिना कागज वाले वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया। एडीसीपी का बयान एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस को हटाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा मिलने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए जाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *