कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की सेवाएं और भी बेहतर हो इसके लिए 19 इनोवा कार कानपुर पुलिस के डायल 112 के बेड़े में शामिल की गई हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन से गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के साथ रूरल एरिया में कोई भी घटना होने पर क्विक रिस्पांस देने के लिए बेड़े में गाड़ियों को शामिल किया गया है। बुधवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन से हूटर बजाते हुए एक के बाद एक 19 इनोवा कारों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि शहर में कोई भी घटना घटती हो, कोई भी इवेंट होता है तो पीआरवी का एक बड़ा योगदान होता है। डॉयल 112 का बड़ी घटनाओं को रोकने में एक अहम योगदान होता है। इसलिए आज 19 नए वाहनों को डायल–112 में शामिल किया गया है। अब कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पास 109 गाड़ियां शामिल हो चुकी है। कोई भी जानकारी आने पर पीआरवी 5-6 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि शहर का एरिया काफी बड़ा होने के कारण गाड़ियों की संख्या बढ़ने से काफी लाभ मिलेगा। शहर में क्राइम को रोकने में पीआरवी का महत्वपूर्ण योगदान है। निश्चित रूप से वाहनों की संख्या बढ़ने से अपराधों पर अंकुश लगेगा।

Leave a Reply