कानपुर देहात में 25 मार्च 2026 को युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं की प्रतिभा निखारने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “भारतीय लोकतंत्र के लिए आपातकाल के 50 वर्ष (50 Years of Emergency: Lessons for Indian Democracy)” निर्धारित किया गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
यह आयोजन अकबरपुर स्थित डिग्री कॉलेज में होगा। इच्छुक विद्यार्थी माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन साथ रखने की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

Leave a Reply