कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बड़े महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान पूरा कस्बा ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा नेतराम गली, सुखाई तालाब, टॉकीज गली, मंडी मोड़ और बस स्टॉप जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा के संयोजक गौरव पंडित ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी इसे पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से निभाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सका। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी और कस्बा चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply