DniNews.Live

कानपुर देहात में युवक की नदी में डूबने से मौत:नहाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

डेरापुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव में बुधवार सुबह सेंगुर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र सुदामा प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण बुधवार सुबह करीब 11 बजे नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटनात्मक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, श्रीकृष्ण प्रतिदिन की तरह नदी में नहाने गया था। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की मां राजकुमारी, बहन यशोदा और भाई आशिक सदमे में हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *