DniNews.Live

कानपुर देहात में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, 9 नामजद पर केस:बौद्ध कथा के बाद मारपीट, नई प्रतिमा लगाई गई

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगसियापुर गांव में 25 मार्च 2026 को बौद्ध कथा के समापन के दौरान उपद्रव हुआ। कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और कथावाचक के साथ मारपीट की। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जनसहयोग से आरोपियों की पहचान की और 9 नामजद तथा 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। इससे क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल फिर से कायम हो गया है। पुलिस ने क्षेत्र में पर्याप्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर सूचना देने को कहा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *