DniNews.Live

कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से:अब नवी मुंबई के लिये सीधी उड़ान, नई समय सारिणी 31 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी

कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 31 मार्च से मुंबई के स्थान पर अब नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान संचालित की जाएगी। इस बदलाव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी उड़ानों की नई समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
वर्तमान में कानपुर से दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई (अब नवी मुंबई) के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। अब दिल्ली और नवी मुंबई के लिए उड़ानें प्रतिदिन संचालित होंगी। वहीं, बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें रहेंगी। हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ानें संचालित होंगी। 31 मार्च से नई समयसारिणी लागू
नवी मुंबई: आगमन 11:55 बजे प्रस्थान 12:30 बजे
हैदराबाद: आगमन 11:15 बजे प्रस्थान 11:50 बजे
बंगलूरू: आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 02:35 बजे
दिल्ली: आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 4:10 बजे
यह नई समय-सारिणी 31 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए यह बदलाव किया गया है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *