कानपुर में आज यानी सोमवार को 20 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली की कटौती होगी। केस्को की ओर से अलग-अलग इलाकों में पोल लगाने और तारों के पास पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी। इसमें करीब 40 से ज्यादा कर्मचारी काम में लगेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से बिजली संबंधी कार्य पूरा कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के तुरंत बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply