कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटने से हादसा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हुआ हादसा


                 कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटने से हादसा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हुआ हादसा

कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटने से हादसा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हुआ हादसा

कानपुर शहर के बाबूपुरवा इलाके में एक मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटने से अफरातफरी मच गई। वलीमे के कार्यक्रम के दौरान अस्थायी लिफ्ट का तार टूटने से दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यू लेबर कॉलोनी निवासी मो. वसीम के मुताबिक उनके भतीजे उस्मान का दो दिन पहले निकाह हुआ था। निकाह के बाद बाबूपुरवा स्थित मुबारक मैरिज लॉन में वलीमे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उस्मान का भाई जैनुल अस्थायी लिफ्ट के जरिए तीसरी मंजिल पर लकड़ियां पहुंचा रहा था। बताया जा रहा है कि वह खुद भी लिफ्ट में सवार था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट में रखी लकड़ी तार में फंस गई, जिससे लिफ्ट का तार टूट गया। तार टूटते ही लिफ्ट और उसमें रखी लकड़ियों के साथ जैनुल नीचे आ गिरा। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग घबरा गए औरजिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और जैनुल को बाहर निकालकर घायल अवस्था में हैलट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। चाचा नईम ने बताया कि गिरने से उसकी ठोढ़ी में गहरा घाव हो गया है और 4 से 5 टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना पर बाबूपुरवा थानाप्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मैरिज हॉल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein