कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। बादल छाए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम ने गर्मी से राहत दी है। किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। गेहूं, सरसों आदि की कटाई का समय आ गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा।

Leave a Reply