DniNews.Live

कानपुर के कई इलाकों में बारिश:अचानक मौसम बदला, धूप-छांव का दौर जारी; पारा 31 डिग्री के करीब पहुंचा

कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। बादल छाए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम ने गर्मी से राहत दी है। किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। गेहूं, सरसों आदि की कटाई का समय आ गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से अधिक रहा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? 28 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *