DniNews.Live

कानपुर की कल की बड़ी खबरें, VIDEO में:बच्ची की 4 घंटे धड़कन रोककर निकाली पत्थर जैसी झिल्ली, सेप्टिक टैंक में उतरे बाप-बेटे की मौत

नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने 12 साल की बच्ची का करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। फतेहपुर की रहने वाली लक्ष्मी पटेल के दिल के दाहिने हिस्से में टीबी की एक बड़ी गांठ बन गई थी, जिसने खून के बहाव को लगभग रोक दिया था। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा के साथ डॉक्टरों ने बच्ची को हार्ट-लंग मशीन पर लिया और दिल की धड़कन रोककर 4 घंटे में सर्जरी पूरी की। उधर, कल्याणपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय बाप-बेटे की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे में 3 लोगों को बाहर निकाला। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए– 1- नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 युवकों ने घर ले जाकर दरिंदगी की कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने मंदिर के पास से लड़की को फुसलाकर ले गए। मंधना में घर में उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस मकान में रहने वाले किरायेदार ने पुलिस को दी। पीड़ित लड़की वाराणसी की रहने वाली है। उसने पूछताछ में बताया कि कानपुर में चाचा के यहां आ रही थी। हालांकि, पुलिस को अभी उसके चाचा के घर का एड्रेस नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर… 2- कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे। कुलदीप इतनी गुपचुप तरीके से वृंदावन पहुंचे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान मंदिर के गार्ड उन्हें घेरकर खड़े रहे। पढ़ें पूरी खबर… 3- मंगलसूत्र लूटने वाले का एनकाउंटर, महिला हाथ जोड़कर बोली-थैंक्यू सर कानपुर में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला से उनकी शिनाख्त कराई। मंगलसूत्र बरामद होने पर महिला ने डीसीपी ईस्ट के सामने हाथ जोड़कर कहा- “अच्छा सबक सिखाया, थैंक्यू सर…।” पढ़ें पूरी खबर… 4- सेप्टिक टैंक में उतरे बाप-बेटे की मौत, गैस की चपेट में आए कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बाप और बेटे हैं। कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने शिव कृपा अपार्टमेंट अपार्टमेंट में अपने ससुर जावेद (52) और साले आबिद (21) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…
5- बच्ची के दिल में टीबी की गांठ, 4 घंटे धड़कन रोककर निकाली पत्थर जैसी झिल्ली कानपुर के हृदय रोग संस्थान (LPS कार्डियोलॉजी) के डॉक्टरों ने एक 12 साल की बच्ची का करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। फतेहपुर की रहने वाली लक्ष्मी पटेल के दिल के दाहिने हिस्से (राइट एट्रियम) में टीबी की एक विशाल गांठ बन गई थी, जिसने खून के बहाव को लगभग रोक दिया था। LPS कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा का दावा है कि इस तरह का यह दुनिया का पहला मामला है, जिसे अब इंटरनेशनल मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 6- गैस एजेंसी बंद, लिखा- गैस की गाड़ी नहीं आएगी; लोग बोले- एजेंसियों पर हो रही वसूली कानपुर में गैस की किल्लत से लोग परेशान है, लोगों का कहना है- फोन पर गैस के डिलीवरी के मैसेज आ जाते है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। KYC के नाम पर गैस एजेंसी संचालक 200 रुपए की वसूली कर रहे है। एक ग्राहक ने बताया- 15 दिनों से घर में खाना नहीं बन पाया है। इस परेशानी को समझने के लिए कानपुर इंडेन गैस एजेंसी और भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी पर लाइन में लगे उपभोक्ताओ से बात की। पढ़ें पूरी खबर… 7- मोतीझील में उतराता मिला भाजपा नेता के भांजे का शव, एक दिन पहले से लापता था मामा के घर रह रहा मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर का शव का कारगिल पार्क स्थित मोतीझील में उतराता मिला। वह मंगलवार सुबह से लापता था। परिवार ने आरोप लगाया कि नगर बेटे को बचाने के लिए एक स्वीपर गया था, लेकिन नगर निगम कर्मियों ने उसे भगा दिया। उन्होंने कहा कि जब वहां बिना टिकट प्रवेश नहीं दिया जाता तो बेटे को कैसे प्रवेश दे दिया गया। स्वरूप नगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम भिजवा कर मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8- बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में हाइवे जाम करने की कोशिश, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कानपुर के बिधनू क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बुधवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। सुहेल देव आर्मी के नेतृत्व में परिजन और ग्रामीण कानपुर-सागर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते यातायात बाधित नहीं होने दिया गया। प्रदर्शन करने वालों ने हाईवे किनारे बैठकर बिधनू पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने बिधनू पुलिस मुर्दाबाद… आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हो…. बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं… जैसे नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर… 9- मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष गुस्साए, तहसीलदार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर बुधवार को कानपुर में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इसमें तहसीलदार की बातों से भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित नाराज हो गए। वह गुस्से में कुर्सी छोड़कर बाहर चले गए। पीछे-पीछे हाथ जोड़कर तहसीलदार भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष को मनाने लगे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भाजपा जिलाअध्यक्ष राजी हुए और दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस पर अनिल दीक्षित ने सफाई दी, उन्होंने कहा- सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरे होने की बैठक थी। इसलिए तहसीलदार ने मुझसे आकर कहा कि यहां पर संगठन के लोगों को नहीं बैठना, मैं बाहर चला गया था। इसके बाद DM ने कहा कि आप बैठ सकते हैं, तब मैं दोबारा जाकर बैठ गया। पढ़ें पूरी खबर… 10- चकेरी में रेस्टोरेंट जाते वक्त ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत; पिता-पुत्र घायल चकेरी थाना क्षेत्र में पति और बेटे के साथ बाइक से रेस्टोरेंट जा रही महिला को ट्रक ने श्याम नगर चौकी से पहले रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पिता–पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। सुजातगंज नई बस्ती निवासी सिलाई कारीगर मो. शकील पत्नी शबाना (35), बेटे उजैर और हुसैन के साथ रहते थे। शकील के भाई मो. इमरान ने बताया कि भाई रात में भाभी और भतीजे हुसैन को बाइक से श्याम नगर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट लेकर जा रहे थे। वह लोग श्याम नगर चौकी के कुछ पहले पहुंचे ही थे।तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाभी दूसरी तरफ गिरीं और बाकी दोनों एक तरफ गिर गए। भागने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर शबाना को रौंदते हुए निकला। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *